आरा, दिसम्बर 17 -- -हत्या में प्रयुक्त रॉड अब तक बरामद नहीं, खोज तेज -बंद कमरे को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोलेगी पुलिस जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के दावां गांव में बकरी के गंदगी फैलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में 65 वर्षीया रौशनी बीवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की पुत्री सैयदा खातून के बयान पर जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पड़ोसी परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। एफआईआर के अनुसार विवाद कहासुनी से शुरू होकर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से रौशनी बीवी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो ग...