कौशाम्बी, मई 26 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव में घर के भीतर घुसकर एक बुजुर्ग महिला की गला घोटकर हत्या मामले में पुलिस की कई संदिग्ध पर नजर है। पुलिस की माने तो वह शीघ्र ही मामले का खुलासा भी कर देगी। प्रयागराज के एयरपोर्ट थानांतर्गत गांजा गांव निवासी 65 वर्षीय संवारी देवी की शादी बरई निवासी कृष्ण कुमार सिंह से हुई थी। कृष्ण कुमार के पिता राम सिंह पुलिस विभाग में मध्य प्रदेश में तैनात थे। वर्तमान में पूरा परिवार छत्तीसगढ़ के पेंडला विलासपुर में रहता है। शादी के लगभग तीन साल बाद कृष्ण कुमार ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया था। इस पर संवारी देवी अपनी पैतृक ससुराल बरई में आकर रहने लगी थी। उसे कोई संतान नहीं थी। वह यहां अकेली रहती थीं। रविवार की शाम उसके मकान के भीतर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोग अनहोनी की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.