मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के रतनौली गांव में गुरुवार की शाम खेत में बकरी चराने के विवाद में 60 वर्षीय सुनैना देवी की पीट-पीटकर हत्या में केस दर्ज कराया गया है। मृतका सुनैना देवी के पुत्र मुन्ना सहनी ने धनेश्वर सहनी, पत्नी चिंता देवी, पुत्र सरोज सहनी, सन्नी सहनी, पतोहू बबीता देवी, बेलसर निवासी रिश्तेदार सकिंद्र सहनी, रवींद्र सहनी को आरोपित किया है। मुन्ना सहनी ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपितों ने मिलकर मां की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ज्योतिक सहनी को पेड़ में बांध दिया था। तनाव को देखते हुए मनियारी, कुढ़नी, तुर्की व फकुली से पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। मनियारी थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.