रुद्रपुर, फरवरी 21 -- खटीमा, संवाददाता। देवभूमि कॉलोनी में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। चंद रुपयों के लालच में सगे भतीजे ने ही पहले मफलर से गला घोंटा और फिर सिर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कालोनी में 65 वर्षीय जानकी चंद पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद की 18 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। जानकी चंद घर पर अकेली रहती थीं और सत्संगी महिला थीं। शनिवार को खटीमा कोतवाली में एसएसपी अजय गणपति ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही फिंगर प्रिंट लिए गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व.जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोन...