अलीगढ़, मई 15 -- फोटो, अलीगढ़। किडनी की बीमारी से जूझ रही एक असहाय बुजुर्ग महिला की हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने मदद की। डायलिसिस व जांच की व्यवस्था कराई गई। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते महिला का उपचार नहीं हो पा रहा था। उपचार में मकान तक बिक गया। पति का काम छूट गया। संतान भी नहीं है। संस्था द्वारा महिला की डायलिसिस व अन्य जांच कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...