उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के एबीनगर मोहल्ला के एक बुजुर्ग ने शनिवार दोपहर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। बेटे ने पिता को इमर्जेंसी में भर्ती कराया है। 70 वर्षीय राम बहादुर ने किसी बात से परेशान होकर तेजाब पी लिया। उल्टियां होने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई, तब बेटे दीपक ने दोपहर करीब दो बजे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. आशीष ने उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया है। बेटे दीपक के मुताबिक, शनिवार सुबह किसी दुकान से तेजाब खरीद कर लाए थे। पिता के ऐसा करने की वजह स्पष्ट नहीं कर पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...