फतेहपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के औगासी रोड पर दरौली मोड़ के पास एक बुजुर्ग का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोंचा था। पास में ही जहर के पैकेट और पानी की बोतल मिली। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दी है। दरौली निवासी कुछ लोग बुधवार सुबह जंगल गये थे। जिसमें औगासी रोड किनारे झाड़ियों में कुछ आवारा कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। उसी जगह कुछ लोग मौके पर जाकर देखे तो एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा था। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। बगल में जहर की फटी पुड़िया व पानी भरी बोतल पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...