कौशाम्बी, जून 3 -- सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव निवासी एक बुजुर्ग ने सोमवार की शाम जहर निगल लिया। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। परास निवासी 60 वर्षीय सीताराम रैदास पुत्र स्व. राम प्रसाद किसानी करते थे। उनके पास एक बीघा खेत है। सोमवार की शाम उन्होंने किसी बात पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन निजी वाहन की मदद से बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां मंगलवार की सुबह उनकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक का ...