दरभंगा, मई 18 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के 65 वर्षीय ठक्को मंडल ने शनिवार की सुबह गांव के ही पंकज ठाकुर के शौचालय घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे अपने गांव में ही लोगों की गाय-भैंस दुहकर जीवन यापन कर रहे थे। वे अपने पड़ोसी पंकज ठाकुर के घर पर ही रहते थे। पंकज अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। घर पर उनकी बूढ़ी मां रहती हैं। पिछले दिनों गांव की एक लड़की ने ठक्को मंडल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस विवाद को सामाजिक स्तर पर पंचायती के माध्यम से समाप्त करने की तिथि शनिवार को ही निर्धारित थी। निर्धारित समय पर ग्रामीणों के बीच उनके नहीं आने पर लोगों ने उनकी खोज घटनास्थल पर जाकर की। ग्रामीण उन्हें घटनास्थल पर मृत अवस्था में फंदे से लटका देखकर हतप्रभ रह गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना घटनास्थल से ही थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.