गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र के नायफल गांव में कपड़े की दुकान करने वाले बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक गांव में ही रहने वाले युवक और उसके भाई ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अंगूठा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाइयों पर केस दर्ज किया है। नायफल गांव निवासी 60 वर्षीय प्रेमचंद का कहना है कि वह गांव में ही कपड़े की दुकान करते हैं। बीते 15 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विवेक नामक युवक शराब के नशे में उनकी दुकान पर आया और गालियां देने लगा। उसने धमकी दी कि वह यहां दुकान नहीं करने देगा। विरोध करने पर आरोपी ने दुकान में घुसकर उन्हें लात-घूंसे मारे और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान उसने उनका अंगूठा पकड़कर जोर से मोड़ दिया। प...