फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में गुरुवार शाम अपने दिव्यांत नाती (धेवता) को ढूढ़ने गए बुजुर्ग दंपत्ति से उनकी बेटी और दामाद ने मारपीट की। डबुआ थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार नंगला इंक्लेव पार्ट दो निवासी पीड़िता सर्वेश अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी की पहली शादी पलवल में हुई थी। पहले पति से उसका एक बेटा है। पहली शादी टूटने के बाद वह बच्चे के साथ उनके साथ ही रहने लगी। लेकिन उसने पिंटू नामक युवक से प्रेम विवाह कर डबुआ में पति के साथ रहने लगी। बेटी-दामाद के साथ उनकी नाती भी रह रहा था। पीड़िता के अनुसार उनकी नाती दिव्यांग है। उन्हें पता चला कि बेटी और दामाद नाती को दिव्यांगता के चलते कहीं छोड़ आया है। जानकारी पाते ही गुरुवार शाम वह अपने पति सुभाष के साथ बेटी-दामाद के पास नाती को ढूढ़ने गई। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.