गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगी है। इनसे तमंचा, चेन का टुकड़ा और बाइक मिली है। दोनों बदमाशों ने 27 नवंबर को कविनगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति को लहूलुहान करने के बाद लूट को अंजाम दिया था। पुलिस महागुनपुरम सोसाइटी के पीछे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। मगर बाइक सवार फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बदमाशों की पहचान गौतमबुद्धनगर के छिजारसी निवासी रवि शर्मा उर्फ लवली और अंकुश शर्मा उर्फ अंकुर के रूप में हुई। रवि शर्मा के पैर में गोली लगी है...