उन्नाव, फरवरी 23 -- परियर। स्थानीय सब्जी मंडी में गत दिनों एक समुदाय विशेष के हिस्ट्रीशीटर सहित कई लोगों ने खुलेआम बीच बजार में मनहारण बाबा पुत्र शिवनारायण निवासी सैदापुर को गिरा गिराकर मारा। राहगीरों ने किसी तरह बाबा की जान बचाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान नहीं करता हैं। इस संबंध में स्थानीय चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। थानाध्यक्ष सफीपुर सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई है। तहरीर प्राप्त कर अभियुक्तों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...