मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- पीपलसाना जामा मस्जिद बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुस्तमपुर तिगरी निवासी हाजी ताहिर मुकदमे की तारीख पर हाजिरी लगाने के लिए मुरादाबाद कचहरी जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे हाजी ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग सदमे मे हैं।। पत्नी, बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.