गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग की जटिल सर्जरी की। डॉक्टरों ने उनके यूरिनरी ब्लेडर (पेशाब की थैली) से 64 वर्ग सेंटीमीटर का ट्यूमर सर्जरी कर निकाल दिया। बुजुर्ग पिछले एक माह से पेशाब के रास्ते लगातार खून आने की समस्या से जूझ रहे थे। बिहार के गोपालगंज निवासी बुजुर्ग को पेशाब में खून आना (हेमेट्यूरिया) बढ़ता गया। कमजोरी भी महसूस होने लगी। परिजन उन्हें लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यूरोलाजी विभाग में जांच के दौरान ब्लेडर में बड़े ट्यूमर की पुष्टि हुई। यूरोलाजिस्ट डॉ. रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांचों में पाया गया कि ट्यूमर के साथ-साथ पेशाब की थैली में खून का बड़ा थक्का भी जमा हो गया है। इससे यूरिन प्रवाह बाधित हो रहा है। मेडिसिन विभाग के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.