अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मिलिक फतेहपुर में रविवार को एक बुजुर्ग के निधन के बाद सोमवार को यमुना किनारे अंतिम संस्कार के दौरान युवक लापता। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व गोताखोरों ने उसे काफी तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार गांव मिलिक फतेहपुर में रविवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग छिद्दी सिंह का निधन हो गया। सोमवार को ग्रामीण व परिजन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के निकट यमुना के पास ले गये, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब बारह बजे अंतिम संस्कार के बाद सभी लोगों ने यमुना में स्नान किया। इस दौरान 35 वर्षीय संजय उर्फ श्रीपाल पुत्र श्रीराम निवासी गांव मिलिक फतेहपुर यमुना में डूब गया। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहु...