संतकबीरनगर, जून 16 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। आम तोड़ने से मना करने पर दो गांवों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बुर्जुग की मौत के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया है। मृतक के पौत्र की तहरीर पर पुलिस गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की धर-पकड़ तेज किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को आम तोड़ने से मना करने पर सिक्टौर माफी व अमरडोभा गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना गहराया गया कि यह खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें सिक्टौर माफी गांव निवासी संतबली यादव (70) पुत्र सरजू यादव की लाठी-डंडे, ईट-पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। घटना में पांच लोग घायल हो गए थे। मामले के मृतक के पौत्र दुर्गेश यादव की तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.