लखनऊ, मार्च 31 -- मालवीयनगर में शनिवार शाम बाजार से घर जा रहीं 66 वर्षीय मुन्नी की साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया। वह सिर के बल गिरीं और कुछ दूर घिसटती चली गईं। इससे उनकी मौत हो गई। उधर, गोसाईंगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से 76 वर्षीय सीता की मौत हो गई। मुन्नी मालवीयनगर में रहती थीं। उनके बेटे मनोज ने बताया कि मां बाजार से लौट रही थीं। इस बीच सड़क से गुजर रहे एक युवक की बाइक में मां की साड़ी का पल्लू फंस गया। वह सिर के बल गिरीं और घिसट गईं। अनियंत्रित होकर बाइक सवार भी गिर गया था। मां के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, गोसाईंगंज के काजी खेड़ा रटई गांव में रहने वाली सीता शनिवार शाम घर से टहलने के लिए निकली थीं। इस बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.