चित्रकूट, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में मंगलवार की देर रात बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पुराने घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। ओरा निवासी 60 वर्षीय राजनारायन नामदेव अपने छोटे भाई के साथ रहता था। मंगलवार की शाम वह खेतों में खाद का छिड़काव कर शाम को घर आया। इसके बाद खाना खाकर अपने पुराने घर सोने चला गया। देर रात करीब 10 बजे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी ने मंझले भाई भूपत नामदेव को अवगत कराया कि उसका बड़ा राजनारायन गिरा पड़ा है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। राजनारायन के चेहरे पर चोट के निशान होने पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन राजनारायन को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने प...