शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान एक बुजुर्ग मनसुख ने आवास नहीं होने की शिकायत की। इस पर सीडीओ जांच करने उसके घर पहुंच गईं। सीडीओ ने कच्चा घर देखकर पक्का बनवाने का आश्वासन दिया। इसके पहले सीडीओ ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टरों की जांच की। पेयजल व्यवस्था न होने और सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार कराने को कहा। साथ ही निष्प्रयोज्य भवन ध्वस्त कराने, हरिशंकर पौधों के रख-रखाव और कर्मचारियों को आईडी कार्ड के साथ समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला शौचालय निर्माण, परिसर की जियो-टैग फोटोग्राफी कराने के आदेश भी दिए गए। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत टांडा पर्वतपुर के पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.