खगडि़या, मार्च 27 -- बेलदौर । एक संवाददाता तिलाठी गांव निवासी महेश्वर मुखिया की मौत के मामले में एफएसएल की टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की स्थलीय जांच कर उपलब्ध सबूतों को इकट्ठा कर अपने साथ लेते चली गई। उल्लेखनीय है कि 65 वर्षीय महेश्वर मुखिया का शव मंगलवार के सबेरे साढ़े सात बजे के करीब उसके खेत में बने झोपड़ी के निकट से बरामद की गई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक महेश्वर मुखिया सोमवार के दोपहर में अपने घर से खेत की ओर गए हुए थे। सोमवार के देर रात तक घर लौट कर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी थी। इस संबंध में मृतक के ज्येष्ठ पुत्र मनीष कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात हत्यारों के द्वारा उसकी हत्या कर शव को घटना स्थल के निकट छोड़ देने का मामला दर्ज करवाया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण कर मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.