प्रयागराज, जनवरी 24 -- साइबर शातिरों ने ट्रेन में एक बीमार बुजुर्ग यात्री का मोबाइल चोरी किया और फिर उसका बैंक खाता खाली कर दिया। महाराष्ट्र निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार स्वामीनाथ पांडेय ने मुंबई में इसकी शिकायत की। लेकिन घटना स्थल के आधार पर मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। एफआईआर के मुताबिक जितेंद्र के पिता स्वामीनाथ पांडेय प्रयागराज में रहते हैं। उनकी किडनी में समस्या है। इलाज कराने के लिए वह कानपुर एलटीटी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। इस दौरान स्लीपर बोगी में किसी ने मोबाइल गायब कर दिया। मुंबई पहुंचने के बाद यात्री को पता चला कि उनके बैंक खाते से 63 हजार रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। अब प्रयागराज जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.