देहरादून, जनवरी 31 -- जिलाधिकारी कार्यालय में अपने शिकायत लेकर आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग फरियादियों को वाहन की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को मंजूरी दे दी है। इस वाहन से जरूरतमंद फरियादी संबंधित विभाग तक जाकर अपनी शिकायत को साझा कर पाएंगे। प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई होती है और इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और दिव्यांग शिकायत कर्ता पहुंचते हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि उन्हें संबंधित विभाग तक ले जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वह विकास भवन, समाज कल्याण कार्यालय, तहसील, एसएसपी कार्यालय, सीनियर सिटीजन सेल, महिला सेल जैसे कार्यालयों तक अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए जा पाएंगे। अभी तक ऐसे लोगों को दूसरे सरकारी वाहन से जरूरत के अनुसार भेजा जा रहा था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.