देहरादून, दिसम्बर 19 -- समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को 136 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच कम्युनिकेशन गैप की गहराई को कम करने और अंतर पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अनुभव साझा संवाद पहल की शुरुआत की गई है।इसकी शुरुआत प्रेम धाम वृद्ध आश्रम से शुरू की गई। भारत सरकार द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कान के मशीन, वाककर, कमर की बेल्ट जैसी 136 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्धजनों का मेडिकल चेकअप भी किया गया। उनका पंजीकरण कर खून, बीपी, शुगर की जांच के बाद दवाइयां उपलब्ध कराई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि प्रेम धाम वृद्ध आश्रम में मौजूद 34 बु...