बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते बच्चों-बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। खासकर बुजुर्गों को खांसी-बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द-जकड़न की परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन ओपीडी की सीढ़ियों तक पहुंच गई। करीब 40 प्रतिशत बुजुर्ग सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित पहुंचे। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 3400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ, इसमें जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, खांसी के साथ बलगम आने की समस्या वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन और फिजिशियन के साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। 144 मरीजों का हुआ एक्सरे, अधिकांश ब...