अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- नए साल में पुलिस ने गांव-गांव जाकर एकल बुजुर्गों का हाल जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ऑपरेशन भल छौ के तहत महिला थाना प्रभारी जानकी भंडारी, द्रौपदी सुयाल, कविता आदि के साथ ग्रामीण क्षेत्र पहुंचीं। बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। बुजुर्गों को पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर सूचना देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...