प्रयागराज, अप्रैल 24 -- जिले की नई सीडीओ हर्षिका सिंह गुरुवार को सुबह कार्यभार ग्रहण किया। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले विकास भवन के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तीसरे तल पर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी ने देखा कि यहां वृद्धा पेंशन के कुछ पात्र इसलिए खड़े थे कि महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं गई। उनकी समस्या के बारे में पूछने के बाद सीडीओ ने विकास भवन परिसर में जनसुविधा केंद्र खोलने का आदेश दिया। दरअसल बुजुर्गों की समस्या पर जब सीडीओ ने कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने ने बताया कि दिए गए आधार नंबर से लिंक बैंक के खाते में राशि जा चुकी है। एक आधार नंबर कई बैंक खातों से लिंक होता है। सिस्टम कभी किसी भी लिंक बैंक के खाते में राशि भेज देता है। जिसकी जानकारी यहां भी लोगों को नहीं हो पाती है। अधिकांश लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.