चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मकर पर्व के अवसर पर मंगलवार को मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्धारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर परब के अवसर पर मधुसूदन विद्यालय परिसर आसनतलिया चक्रधरपुर में असहाय, निर्धन एवं बुजुर्गों के बीच नये वस्त्र का वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगों को मकर की बधाई भी दी गई। इस पुनित कार्य की शुरुआत विद्यालय के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के द्वारा किया गया था। विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं आम जनों के द्वारा उनके न होने की कमी को महसूस किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी एवं ट्रस्ट के द्वारा कुल 320 गरीब-असहाय महिलाओं एवं पुरुषों के बीच नये वस्त्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल ...