बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- सुहागिनों ने सुबह को बुजुर्गों के आशीर्वाद को प्राप्त कर करवाचौथ का व्रत शुरू किया। साथ ही अपने पति की लंबी आयु की कामना की। रात को चंद्रमा देखने के बाद व्रत पूर्ण किया। खुर्जा नगर के मोहल्ला मुरारी नगर, महाराणा प्रताप नगर, न्यू शिवपुरी, ज्ञान लोक, चमन विहार सहित देहात क्षेत्र के विभिन्न गावों में शुक्रवार की सुबह का सूरज सुहागिनों के व्रत के साथ उदय हुआ। उन्होंने जागने के बाद घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को पूजा विधि शुरू की गई। गौर मैया को मिट्टी से बनाकर उनका श्रंगार किया गया। जिसके बाद पूजन करते हुए हलवा, पूड़ी और खीर का भोग लगाया गया। सुहागिनों ने करवाचौथ की कहानी पढ़ी। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को देखकर सुहागिनों ने अपने पति के हाथों से जल पिया। जिसके बाद निर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.