बोकारो, जनवरी 20 -- बुजुर्गों की सेवा सामाजिक दायित्व व नैतिक कर्तव्य भी: बेबी देवी नावाडीह, प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा समाज के उपेक्षित, असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से नावाडीह में आदर्श वृद्धा आश्रम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी एवं मुखिया किरण देवी ने संयुक्त रूप से इस आश्रम का उद्घाटन किया। बेबी देवी ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में संयुक्त परिवार व्यवस्था कमजोर हुई है, जिसके कारण कई बुजुर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। ऐसे समय में आदर्श वृद्धा आश्रम जैसी संस्थाएं बुजुर्गों के लिए संजीवनी बूटी का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.