बोकारो, अप्रैल 20 -- सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसी सोचा के साथ बालीडीह के गोड़ाबाली दक्षिणी पंचायत के सामुदायिक भवन में आत्म सम्मान सर्व वृद्ध आश्रम की नींव रखी गई। विगत 6 माह से हर शाम यह वृद्ध आश्रम स्थानीय बुजुर्गों की सेवा सत्कार के लिए काम करता है। आश्रम के संस्थापक डॉ गणेश ठाकुर सह पूर्व मुखिया द्वारा हर दिन मुफ्त में बुजुर्गों का बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन टेस्ट किया जाता है। साथ हीं उनके पैरों में तेल की मालिश कर उनके लिए हॉरलिक्स आदि की व्यवस्था भी की जाती है। इस दौरान बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिये जाते है। साथ हीं नये दौर के युवाओं की नशाखुमारी से लेकर अन्य चीजों में बदलव के लिए विचार विमर्श किया जाता है। इस सेवा आश्रम में पहुंचने वाले बुजुर्ग आपस में मिलकर खुब हंसी-ठिठोली भी करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.