मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वालखेड़ा स्थित मानव सेवा संस्थान वृद्ध आश्रम में हरे रामा हरे कृष्णा ग्रुप के तत्वावधान में महिला श्रद्धालुओं ने बुजुर्गों की सेवा की। शुक्रवार को ग्वालखेड़ा स्थित वृद्ध आश्रम के संचालक रोहन देव सामाजिक से समय लेकर हरे रामा हरे कृष्णा ग्रुप की श्रद्धालु महिलाएं वृद्ध आश्रम पहुंची और उन्होंने वहां पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा की। भगवान को भोग लगाया उसके बाद प्रसाद को वृद्धजनों में वितरित किया और वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं में उमा अग्रवाल, शालिनी चुग, दीपा अग्रवाल, चंचल सिंघल, सरिका गुप्ता, तनु शर्मा, गरिमा गुप्ता पायल सक्सेना मिली गुप्ता, कनिका गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनीत अग्रवाल, योगेश चुग, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...