मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- बंदरा, एक संवाददाता। सिमरा स्थित श्रीफतेहनारायण राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को मीना मंच के तत्वावधान में 'दादा-दादी, नाना-नानी दिवस समारोह' मनाया गया। इसमें बच्चों के हाथ से बनी मिट्टी, कागज, कार्टन आदि की सामग्री आकर्षण का केंद्र रही। एचएम हरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। डीडीओ नीरज कुमार ने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जो ठीक नहीं है। इससे पहले कार्यक्रम का एचएम, दिनेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, सुगमकर्ता ज्योति कुमारी, मंत्रा 4 चेंज के संतोष सारंग, ज्योति महिला समाख्या की रूपा कुमारी, अभिभावक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। मंच संचालन मीना मंच के सदस्य सुमित कुमार एवं भूमि चौधरी ने किया। इस दौरान बच्चों ने बाल विवाह पर आधारित नाटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.