चित्रकूट, नवम्बर 17 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वृद्धाश्रम विनायकपुर में वरिष्ठ नागरिकों व अभिभावकों के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरुकता गोष्ठी आयोजित हुई। जिसें माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में अवगत कराया गया। प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के संबंध में अवगत कराया। कहा कि वृद्धजनों का सम्मान, सेवा तथा सहयोग समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। वृद्ध माता-पिता की उपेक्षा, उनके साथ दुर्व्यवहार इस अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए सभी लोग प्रेरित करें। प्रो-बोनो अधिवक्ता हेमराज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.