प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को महुली में संचालित वृद्धाश्रम, शेल्टर होम अचलपुर, वन स्टॉप सेंटर, शिशु बाल गृह, राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी का निरीक्षण कर हकीकत जानी। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का हर महीने दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया और वृद्धाश्रम की कर्मचारी का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने का निर्देश दिया। गुरुवार को औचक निरीक्षण करने निकले डीएम शिव सहाय अवस्थी शेल्टर होम के निरीक्षण में प्रबंधक श्यामशंकर से सुविधाओं की जानकारी ली। शेल्टर होम में कुम्भ मेले में ड्यूटी करने वाले पीएसी के जवानों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। महुली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम ने प्रबंधक अमितेश मिश्र ने बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.