बेगुसराय, मार्च 25 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। वृद्धजन भरण-पोषण अधिनियम के अन्तर्गत लगभग आधे दर्जन लोगों को नोटिस किए जाने से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को तंग करने वाले लोग सहमे हैं। तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पिछले छह माह में लगभग पन्द्रह मामले आए हैं। इसमें कई मामलों पर कार्रवाई चल रही है जबकि आधे दर्जन लोगों को नोटिस किया गया है। गौरतलब है कि वृद्धजन भरण-पोषण अधिनियम 2007 के अन्तर्गत सभी लोगों की जबावदेही है कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक एवं रिश्तेदार का भरण पोषण उनके बच्चों द्वारा किया जाना है। अगर कोई ऐसा नहीं करते हैं और वरिष्ठ नागरिक द्वारा ऐसी शिकायत मिलती है तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा और उन्हें सजा या जुर्माना देने का प्रावधान है। अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे मामले आते रहते हैं। कई मामलों में डांट-फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.