गोपालगंज, फरवरी 15 -- सिधवलिया। प्रखंड क्षेत्र के बुच्चेया गांव की विधवा फूलमती कुवर चार वर्षों से अपने आवास की दूसरी और तीसरी किस्त के भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने घर का निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन दूसरी किस्त की राशि विभाग द्वारा जारी नहीं की गई। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें ब्याज पर पैसा लेकर मकान की ढलाई पूरी करनी पड़ी। मामले की शिकायत विधायक मिथिलेश तिवारी से भी की है। विधायक ने एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिलाया है। वहीं बीडीओ मंजर कुमार ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.