गोपालगंज, नवम्बर 28 -- सिधवलिया। एक संवाददाता प्रखंड की बुचेया पंचायत में कृषि विभाग की ओर से कृषि जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। चौपाल के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की पद्धति, उसके महत्व और इससे मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सचिन कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती भारतीय कृषि की प्राचीन एवं वैज्ञानिक पद्धति है, जिसका मुख्य आधार देसी खाद है। यह न केवल मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बनाए रखती है, बल्कि भूमि की प्राकृतिक संरचना और जैविक गुणवत्ता को भी सुरक्षित रखती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग नहीं होने से फसलें अधिक स्वास्थ्यकर व कम लागत वाली होती हैं। कृषि सलाहकार रामाशंकर शर्मा ने प्राकृतिक खेती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.