रुडकी, जनवरी 5 -- बुग्गावाला, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक रवि बहादुर के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...