रुडकी, मार्च 21 -- पवित्र रमजान उल-करीम के तीसरे जुमे की नमाज तेलपुरा की बड़ी मस्जिद सहित आसपास के इलाकों की मस्जिदों में सकुशल ढंग से संपन्न हुई। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम हाफीज कुर्बान द्वारा अदा कराई गई। नमाज के सभी रोजेदारों ने हाथ उठाकर कौम की तरक्की और देश की उन्नति की दुआएं मांगी। इस दौरान रोजेदारों ने बाजारों में खरीदारी की। इस दौरान दरगाह इमाम हाफीज कुर्बान ने रोजे की फजीलतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजा मोमिन को बुराइयों से बचाता है। रोजा मोमिन को अल्लाह के करीब लाता है। उन्होंने ने बताया कि रोजेदारों का अल्लाह के साथ सीधा-सीधा एक मजबूत तालुक रहता है। मोमिन के रोजा रखने से मुसलमानों को धार्मिकता और अल्लाह की इबादत करने की आदत पड़ती है। उन्होंने ने बताया कि रोजा सांसारिक सुखों से दूर रहने और आध्यात्मिक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.