बरेली, अगस्त 17 -- मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का हमला बढ़ गया है। रविवार को जिले भर में 81 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, डायरिया और त्वचा रोगों से पीड़ित थे। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। इस मौसम में साफ-सफाई की कमी और दूषित पानी के कारण डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और उबला हुआ पानी पिएं। स्वास्थ्य मेलों में मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.