हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़। अस्पताल में भर्ती गेटमैन की बुखार के कारण मौत हो गई। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के पदाधिकारी और सदस्यों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेलवे अस्पताल में हंगामा किया। लुकमान निवासी ग्राम मांडी जनपद बुलंदशहर हापुड़ में रेलवे गेटमैन था। लुकमान कई दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे आनन-फानन में पिलखुवा के रामा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 24 मार्च को उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर यूआरएम के पदाधिकारी और सदस्य रेलवे अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। किसी तरह पदाधिकारी और सदस्यों को शांत किया गया। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डा. पी.सिंह ने बताया कि लगए गए आरोप निराधार है। इलाज में किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.