फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- कायमगंज। नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी अंगीरा को परिजन गंभीर हालत मे सीएचसी लाये जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला को तीन चार दिन से दिमागी बुखार आ रहा था और गांव मे ही एक प्राइवेट डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था अचानक उसकी हालत बिगड़ गई सीएचसी लाये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.