औरैया, दिसम्बर 14 -- बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी आशीष शाक्य की तीन माह की मासूम बेटी अनाया की बुखार के चलते मौत हो गई। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, बच्ची को अचानक बुखार आया था, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...