आगरा, फरवरी 15 -- कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के बरसौडा गांव के बुखार पीडित की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृत्यु के सही कारण को जानने के लिए परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक बरसौडा गांव निवासी 45 वर्षीय अलवर पुत्र लाखन सिंह को करीब पांच दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने उसका उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया। चिकित्सकों ने उसे मलेरिया, डेंगू से भी पीडित बताया था। मृतक के मामा राजू प्रधान ने बताया कि अलवर का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। शनिवार की दोपहर बाद उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी अपने मायके में पांच बच्चों के साथ रह रही मृतक की पत्नी शिव...