हापुड़, फरवरी 1 -- जनपद हापुड़ के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में 1011 मरीजों को उपचार मिला। मेले में आयुष्मान भारत के 14 कार्ड भी बनाए गए। वहीं, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने मेले में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है और मेले में आयुष्मान के कार्ड भी बनाये जाते हैं। इसी कड़ी में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले में विभिन्न बीमारियों के 1011 मरीजों को उपचार मिला। इनमें सबसे अधिक बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के मरीज रहे। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक गैरहाजिर रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.