कानपुर, नवम्बर 30 -- कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में शुक्रवार की देर रात्रि एक युवक की हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नगर पंचायत शिवली कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पैतीस साल का अंशू द्विवेदी उर्फ रिक्कू ऑटो चालक था। बीते दो तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित था जिसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की देर रात्रि उसके सीने में तेज दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ गया। परिजन आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर सुरभि खत्री ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की बहन रीतू,ज्योती, रोली व भाई सिक्कू आकाश पूती का रो-रो कर बुरा हाल था। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे कस्...