रुडकी, अक्टूबर 4 -- शहर में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें दो महिलाओं और पांच मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हुई है। शहर और देहात में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों की भारी भीड़ रही है। फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मरीजों में अधिकांश बुखार से पीड़ित थे। बुखार से पीड़ित दो मरीजों में में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला सलेमपुर और दूसरी आजादनगर की रहने वाली है। इनका उपचार चल रहा है। वहीं डेंगू वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा बुखार पीड़ित पांच मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.