बरेली, फरवरी 10 -- मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार जैसी बीमारियों का हमला तेज हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। खासकर पैथलाजी और फार्मेसी काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मरीजों को सबसे अधिक परेशानी जांच कराने और दवा लेने में हुई। पैथलाजी में तो कई बार मरीजों में नोकझोंक हुई। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ, इसमें त्वचा संबंधी बीमारी के साथ ही बुखार, खांसी-जुकाम वालों की संख्या अधिक रही। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पर्चा काउंटर पर भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुए सोमवार को पर्चा बनाने के लिए पांच काउंटर खोले गए थे। चेस्ट फिजिशियन के कक्ष के बाहर सांस के मरीजों की लाइन लगी रही। इसमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक रही। पैथलाजी में लगानी पड़ी लाइन ओपीडी ...