एटा, फरवरी 15 -- एटा,मेडिकल कालेज इमरजेंसी में गंभीर हालत में पहुंची नगला मदिया निवासी 22 वर्षीय युवती राखी पुत्री उमेश चंद्र यादव को चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगला मदिया निवासी शिवम यादव ने बताया कि शनिवार शाम 4.45 बजे अपनी 22 वर्षीय बहन राखी यादव को गंभीर हालत में उपचार के लिए लेकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन को लंबे समय से बुखार आ रहा था। इसका उपचार शहर के प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार शाम को अचानक उसकी धड़कन तेज हो गई। सांस उखड़ने लगी। गांव में हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा रविवार दोपहर में शांतिनगर निवासी 62 वर्षीय हरीशंकर पुत्र हीरालाल को परिजन इम...